चक्रवात यास के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर छह उड़ानें हुई रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) ने बुधवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात यास के मद्देनजर छह उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सीएसएमआईए ने एक बयान में कहा कि अन्य क्षेत्रों के लिए उड़ानें निर्धारित समय के अनुसार चलती रहेंगी।

इसे भी पढ़ें: सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानिए आज का क्या है भाव?

सीएसएमआईए ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवात यास के चलते मुंबई से कोलकाता और भुवनेश्वर के बीच उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं। बयान के मुताबिक अब तक लगभग छह उड़ानें रद्द की गई हैं, जिनमें तीन आगमन और तीन प्रस्थान उड़ानें शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

नशा मुक्त भारत के लिए PM Modi ने समाज से मांगा सहयोग, बोले- युवा भटकने से बिखर जाते हैं परिवार के सपने

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण