साइरस मिस्त्री का निधन उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे उद्योग जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मिस्त्री के निधन की खबर को ‘‘स्तब्ध कर देने वाला’’ करार देते हुए शिंदे ने कहा कि मिस्त्री न केवल एक सफल उद्योगपति थे, बल्कि एक युवा और दूरदर्शी उद्यमी भी थे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मिस्त्री का निधन न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे उद्योग जगत के लिए एक क्षति है।’’

इसे भी पढ़ें: साइरस मिस्त्री का निधन उद्योग जगत के लिए अपूरणीय क्षति : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे

मैंने टाटा संस के प्रमुख के रूप में उनकी प्रगति के साथ-साथ बाद के दिनों में दिक्कतों का सामना करते भी देखा है। साइरस और उनकी पत्नी ने पिछले चार वर्षों में बहुत संघर्ष का सामना किया। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह हमारे बीच नहीं रहे।’’ मराठी दैनिक ‘लोकसत्ता’ के संपादक और टाटा समूह पर आधारित ‘टाटायन’ पुस्तक के लेखक गिरीश कुबेर ने कहा कि मिस्त्री औद्योगिक विकास के लिए एक दृष्टिकोण रखते थे और सांख्यिकीय आंकड़ों पर जबरदस्त पकड़ के लिए जाने जाते थे।

प्रमुख खबरें

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश