Czech Republic की जोड़ी ने जीता Australian Open का महिला युगल खिताब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2023

मेलबर्न। चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा और बारबोरा क्रेजिसकोवा ने रविवार को यहां जापान की शुको आओयामा और एना शिबहारा को 6-4, 6-3 से हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल का खिताब जीता। चेक गणराज्य की जोड़ी ने इस जीत से ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों में अपना विजय अभियान 24 मैच तक पहुंचा दिया है। यह उनका सातवां ग्रैंडस्लैम युगल खिताब है। उन्होंने दोनों सेट के शुरुआती गेम में जापानी जोड़ी की सर्विस तोड़ी। चेक गणराज्य की जोड़ी ने पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन में महिला युगल का खिताब जीता था।

इसे भी पढ़ें: Daryl Mitchell ने कहा कि इस समय सफेद गेंद के क्रिकेट में सेंटनर सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं

सिनियाकोवा ने खिताबी जीत के बाद कहा,‘‘ मेरी जोड़ीदार बारबोरा का बहुत-बहुत आभार। मुझे बहुत खुशी है कि हम फिर से खिताब जीतने में सफल रहे। यह सफर शानदार रहा है।’’ आओयामा और शिबहारा की जोड़ी 10वीं बार फाइनल में खेल रही थी लेकिन किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में यह उनका पहला फाइनल था। शिबहारा ने कहा,‘‘यह बेहद करीबी मुकाबला था लेकिन निश्चित तौर पर हमारी विरोधी टीम ने अच्छा खेल दिखाया। यह अलग तरह का अनुभव था। मुझे लगता है कि अगली बार हम इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

प्रमुख खबरें

Samsung Galaxy S26 की अब होगी Instant Delivery, Quick Commerce ने बदला स्मार्टफोन मार्केट का खेल

Middle East Crisis: हवाई सफर पर दोहरी मार, महंगा हुआ Fuel और हजारों Flights हुईं रद्द

Middle East संकट के बीच IEA का बड़ा फैसला, Oil Prices कंट्रोल करने के लिए खुलेगा तेल भंडार

Iran का बड़ा फैसला: अमेरिकी हमले के विरोध में Football World Cup में नहीं लेगी हिस्सा