Dabur को FSSAI का झटका, 100% शुद्धता वाले दावे के साथ उत्पाद बेचने पर लगी रोक

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 04, 2026

नयी दिल्ली, तीन अगस्त खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने डाबर इंडिया को शहद, गाय के घी और खाद्य तेलों जैसे कई उत्पादों को 100 प्रतिशत के दावे के साथ बेचने से रोक दिया है। नियामक का कहना है कि इस तरह की लेबलिंग कानून के खिलाफ है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उसने डाबर इंडिया लिमिटेड को 100 प्रतिशत दावों वाले खाद्य उत्पादों की बिक्री पर रोक का आदेश जारी किया गया है, जिसमें शहद, सेब का सिरका, वर्जिन कोकोनट तेल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और ऐसे ही अन्य सामान शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

पैसा नहीं, भरोसा है यूपीआई की सबसे बड़ी पूंजी

टैरिफ पर अमेरिकी सांसद ने दी धमकी तो भारत ने भी तगड़ा सुना दिया, ट्रैप हैरान!

हिमाचल से हरियाणा जाते समय राजस्थान कांग्रेस के पार्षद लापता हो गए; पुलिस ने जांच शुरू की

अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश: लखनऊ में SP प्रमुख को निशाना बनाने वाला पोस्टर सामने आया