डीजे चलाकर ट्रक में ले जा रही थे डाक कांवर, करंट लगने से 10 कवड़ियों की मौके पर मौत, 16 घायल

By रेनू तिवारी | Aug 01, 2022

सावन में कांवड़ियां भोलेनाथा की नगरी से गंगा जल लेकर निकलते हैं। वापस दूर-दराद से निकले कवड़ियों को वापस अपने घर जाने से कई दिन लग जाते हैं। दिल्ली एनसीआर में कावड़ियों द्वारा शिवलिंग पर जल चढ़ाई हो चुकी हैं लेकिन कई अन्य शहरों में कावड़ यात्रा चल रही हैं। इसी दौरान जब पश्चिम बंगाल में कावड़ियें जलपेश बिहार की ओर चल रहे थे तभी एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें 10 कावड़ियों की मौत हो गयी। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में रविवार देर रात जलपेश जा रहे यात्रियों को ले जा रहे एक पिकअप ट्रक की करंट की चपेट आने से 10 कांवड़ियों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया। जिसमें से 16 लोगों को इलाज के लिए जलपाईगुड़ी अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना सांसद संजय राउत की गिरफ्तारी के खिलाफ सदन में हंगामे के आसार, कांग्रेस भी समर्थन में उतरी

माथाभांगा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने कहा आधी रात के करीब मेखलीगंज थाने के धरला ब्रिज पर एक घटना हुई, जहां जलपेश जा रहे कांवड़ियों को ले जा रही एक पिकअप वैन में करंट लग गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि यह घटना तारों के कारण हुई थी। डीजे सिस्टम का जनरेटर जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सीतलकुची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और उनके परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गयी है। वर्मा ने कहा, "वाहन को जब्त कर लिया गया है लेकिन चालक फरार हो गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस राहत और किसी भी आवश्यक सहायता के लिए समन्वय कर रही है।" मामले में आगे की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police की बड़ी कामयाबी, Lawrence Bishnoi गैंग के 3 Shooters गिरफ्तार, राजधानी दहलाने की थी साजिश

T20 में Team India की हार पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, कहा- IPL देखकर खिलाड़ियों का चयन मत करो

Gorakhpur से CM Yogi का बड़ा ऐलान, UP में 35 करोड़ पौधों का Mega Plantation Drive शुरू

World Cup: एक्स्ट्रा टाइम में Alvarez और Martinez का कमाल, स्विट्जरलैंड को हराकर Argentina सेमीफाइनल में