दलाई लामा ने ऋषि सुनक को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2022

दलाई लामा ने मंगलवार को ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी तथा लोगों की उम्मीदों एवं आकांक्षाओं पर खरा उतरने में सफल होने की कामना की। सुनक ने मंगलवार को महाराजा चार्ल्स तृतीय के साथ मुलाकात के बाद औपचारिक रूप से भारतीय मूल के पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया। दलाई लामा ने सुनक को भेजे पत्र में कहा, ‘‘ पिछले कई दशकों में मैं नियमित तौर पर ब्रिटेन की यात्रा की और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों द्वारा मेरे प्रति प्रदर्शित किये गये स्नेह एवं मैत्री से मैं सदैव आह्लादित रहा।’’

प्रमुख खबरें

Kalyan Banerjee पर Attack के बाद Mamata का BJP पर वार: सियासी प्रतिशोध से लोकतंत्र खतरे में

पीयूष गोयल का बड़ा बयान: India-US ट्रेड डील लगभग फाइनल, बस औपचारिकताओं का इंतजार

Iran की चेतावनी: Lebanon में Israel के हमले Ceasefire का उल्लंघन, America को भी भुगतने होंगे परिणाम

तमिलनाडु CM Vijay का DMK पर वार: परिवारवाद की राजनीति खत्म करेंगे, हॉर्स-ट्रेडिंग के आरोप नकारे