दलाई लामा यूक्रेन में चल रही लड़ाई से दुखी

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 02, 2022

धर्मशाला । तिब्बतियों के अध्यात्मिक नेता दलाई लामा यूक्रेन में चल रहे युद्ध में हो रहे जानमाल के नुक्सान परेशान हैं। दलाई लामा ने कहा कि उन्हें यूक्रेन में लड़ाई से गहरा दुख हुआ है। हमारी दुनिया एक-दूसरे पर इतनी ज्यादा निर्भर हो गई है कि दो देशों के बीच हिंसक संघर्ष अनिवार्य रूप से बाकी दुनिया को प्रभावित कर रहे हैं।

उनका मानना है कि बातचीत के माध्यम से समस्याओं और असहमति का सबसे अच्छा समाधान किया जाता है। वास्तविक शांति आपसी समझ और एक-दूसरे की भलाई के लिए सम्मान के जरिए आती है। लिहाजा दोनों देशों को इस ओर आगे बढना होगा। ताकि शांति स्थापित हो सके। उन्होंने कहा, हमें उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। 20वीं सदी युद्ध और रक्तपात की सदी थी। 21वीं सदी संवाद की सदी होनी चाहिए। उन्होंने प्रार्थना की है कि यूक्रेन में जल्दी शांति बहाल हो।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Red Fort Car Blast पर UNSC रिपोर्ट ने किया बड़ा खुलासा, धमाके के तार Al Qaeda in the Indian Subcontinent से जोड़े

Shravan Special: महादेव पूजा में वर्जित हैं ये चीजें, Shiv Puja में न करें ये Mistakes

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल