ओडिशा में गोहत्या के संदेह में एक दलित की पीटकर हत्या, छह लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2025

ओडिशा के देवगढ़ जिले में गोहत्या के संदेह में भीड़ ने 35 वर्षीय एक दलित व्यक्ति को कथित रूप से पीटकर मार डाला और उसके सहयोगी को घायल कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बुधवार को रियामल थाना क्षेत्र के कुंदेइजुरी गांव में यह वारदात हुई और इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान किशोर चमार के रूप में हुई है तथा घायल व्यक्ति उसका साथी गौतम नायक है औ दोनों पड़ोसी गांव कौनसिधिपा के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि किशोर और गौतम पशुओं की खाल उतारने का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों ने उन्हें अपने गांव के पास जंगल में एक गाय का मांस काटते हुए देखा। वहां एक गाय का अलग किया हुआ सिर भी पड़ा था।

पुलिस के अनुसार किशोर एवं उसके साथी ने लोगों को बताया कि वे अपनी गाय की मौत के बाद उसका मांस काट रहे हैं, लेकिन उस (किशोर) पर गाय की हत्या का आरोप लगाया गया।

देवगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ‘‘लोगों के समूह ने दोनों की पिटाई की जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। नायक घायल तो हुआ, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा।’’ मिश्रा ने कहा,‘‘हमने इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्रमुख खबरें

भारत में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुला, संसद से नया कानून पास

Bangladesh: शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका में हिंसा, भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर असर

निफ्टी और सेंसेक्स में चार दिन बाद तेजी, वैश्विक संकेतों से बाजार को सहारा

Adani Group का बड़ा दांव: एयरपोर्ट कारोबार में पांच साल में ₹1 लाख करोड़ निवेश की योजना