दलित लड़की की शादी मैरिज हॉल में होने पर हमला, 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2025

बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में कथित तौर पर दलित वर्ग की एक लड़की की शादी का समारोह एक बारात घर में आयोजित करने के विरोध में वहां उपस्थित लोगों पर हमला कर दिया गया। इस घटना में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए और इस सिलसिले में कुल 24 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायत के मुताबिक बारात आने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे मल्लाह टोली के अमन साहनी, दीपक साहनी, राहुल और अखिलेश नामक लोग 15—20 अज्ञात लोगों के साथ लाठी—डंडे, रॉड और पाइप लेकर आए और गाली—गलौज करने लगे, साथ ही कहा कि दलित जाति के होकर भी मैरिज हॉल में शादी कैसे कर रहे हो।

सूत्रों ने बताया कि गौतम के मुताबिक इसके बाद हमलावरों ने शादी समारोह में मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में अजय कुमार और मनन कांत गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में राघवेन्द्र गौतम की तहरीर पर शनिवार को अमन साहनी, दीपक साहनी, राहुल और अखिलेश को नामजद करते हुए 20 अज्ञात समेत कुल 24 लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

Asian Games: Manika Batra ने TTFI पर केस की धमकी दी, PM Modi से दखल देने को कहा, जानें पूरा मामला

Prahaar Teaser: वकील Ujjwal Nikam बने RajKummar Rao, दमदार डायलॉग और एक्टिंग से जीता दिल

SBI PO Vacancy 2026: Graduates के लिए SBI में शानदार मौका, PO की नौकरी पर 21 लाख का Salary Package, आवेदन शुरू

क्या आप भी रोज बनाती हैं टाइट पोनीटेल? धीरे-धीरे गंजापन दे सकती है यह आदत