उत्तर प्रदेश में दलित किशोरी से गैंगरेप, दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2019

कौशाम्बी (उप्र)। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के सराय अकिल क्षेत्र में एक दलित किशोरी से साथ सामूहिक दुराचार तथा इस घटना का वीडियो बनाने का कथित मामला सामने आया है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर नारेबाजी की और मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में एक दारोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब 16 साल की एक दलित किशोरी पड़ोस के गांव में घास काटने गयी थी। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे समुदाय के तीन युवक उसे जबरन सुनसान इलाके में ले गये और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया तथा साथ ही वारदात का वीडियो भी बना लिया। उन्होंने बताया कि किशोरी की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया है।

सूत्रों के मुताबिक इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पीड़ित पक्ष से बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया और नारेबाजी की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में उप निरीक्षक दीपक गुप्ता तथा एक हेड कांस्टेबल को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किया गया है। उन पर पीड़ित पक्ष से बदसुलूकी करने का आरोप है। इसके अलावा थानाध्यक्ष मनीष पाण्डे की भी जांच का आदेश मंझनपुर के क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद पाठक को दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज) सुजीत पाण्डे ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये पांच टीमें गठित करने के निर्देश दिये हैं।

इसे भी पढ़ें: ढाई साल में योगी आदित्यनाथ के लिए कोई चुनौती नहीं खड़ा कर पाया विपक्ष

प्रमुख खबरें

Air India को चाहिए $1.5 Billion की भारी Funding, Tata Sons और Singapore Airlines से मांगी बड़ी मदद

Rohingya refugees ने Bangladesh में निकाली रैली, सुरक्षित म्यांमा वापसी की मांग की

Delhi High Court ने PM आवास के पास स्थित 3 झुग्गी बस्तियों को खाली करने के लिए 6 हफ्ते दिए

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर