Madhya Pradesh की भाजपा सरकार में अपमान के घूंट पी रहे हैं दलित, आदिवासी: खरगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक दलित व्यक्ति के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटना की निंदा करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा शासित इस राज्य में दलितों, आदवासियों और पिछड़े वर्गों को अपमान का घूंट पीना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक दलित व्यक्ति ने पिछले दिनों आरोप लगाया कि दूसरी जाति के एक व्यक्ति ने उसके चेहरे और शरीर पर मानव मल लगा दिया, क्योंकि दलित व्यक्ति ने गलती से उसे ग्रीस लगे हाथ से छू लिया था। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि छतरपुर की घटना के संबंध में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से ताल्लुक रखने वाले आरोपी रामकृपाल पटेल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Rae Bareli पहुंचे Rahul Gandhi, व्यापारियों और वकीलों से मिलकर जानी समस्याएं

Gujarat Assembly के मानसून सत्र में पेश होंगे 9 अहम Bills, 11 सितंबर तक चलेगी कार्यवाही

Punjab में नशा तस्करी पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण की मौत, Harpal Cheema पर FIR की मांग

Cauvery Dispute: Tamil Nadu को पानी देने के निर्देश के खिलाफ Supreme Court जाएगी कर्नाटक सरकार