UP चुनाव से ठीक पहले क्या बड़ा होने वाला है? सौरव दास ने CM योगी का नाम लेकर कौन सा तहलका मचाने वाला दावा कर दिया

By अभिनय आकाश | Nov 10, 2026

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान वोट काटे जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान ने सूबे का सियासी पारा चढ़ा दिया है। इस मुद्दे पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' के नेता सौरव दास ने एक बड़ा दावा करते हुए 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में किसी बड़े सियासी उलटफेर की ओर इशारा किया है। सीएम योगी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दास ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम साफ संकेत देता है कि दिल्ली (केंद्रीय नेतृत्व) और लखनऊ (राज्य सरकार) के रिश्ते सामान्य नहीं हैं और दोनों के बीच आंतरिक खींचतान चरम पर है।

इसे भी पढ़ें: CJP protest: कोच्चि में SIR विरोधी आंदोलन शुरू, अभिजीत दिपके ने शेयर की तस्वीर


सौरव दास ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि यूपी सरकार और केंद्र के बीच एक टकराव पनप रहा है। राजनीतिक हलकों में यह बात जगजाहिर है कि शाह, योगी को कुछ खास पसंद नहीं करते। और योगी की तरफ से भी यही भावना है। अब यह असुरक्षा की भावना सार्वजनिक रूप से सामने आ रही है। यूपी में योगी काफी लोकप्रिय हैं, जो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के लिए एक चुनौती बन गए हैं। इसलिए उन्हें काबू में रखने के लिए केंद्र के इशारे पर यूपी सरकार में कई लोगों की नियुक्तियां की गई हैं। यही वजह है कि आप देखते हैं कि बीजेपी शासित अन्य राज्यों में भी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने ऐसे अनजान लोगों को मुख्यमंत्री बनाया है जो उनके वफादार हैं। अब हम देख रहे हैं कि बीजेपी के ही एक मौजूदा मुख्यमंत्री मतदाताओं के नाम सूची से हटाने में धांधली की बात कर रहे हैं—हालांकि, उनका यह आरोप भी उनके जाने-पहचाने हिंदू-मुस्लिम सांप्रदायिक नजरिए से ही आ रहा है।

प्रमुख खबरें

Iran War ने Trump को बुरी तरह फँसाया, रक्षा मंत्री Pete Hegseth के खिलाफ Impeachment प्रस्ताव पेश, राष्ट्रपति भी नपेंगे!

Emergency के फैसलों में Sanjay Gandhi का था अहम दखल, Sonia Gandhi ने अपनी आत्मकथा में किए कई खुलासे

Samrat Choudhary ने सहयोग शिविर में लापरवाही पर 15 अधिकारियों को किया निलंबित

साउथ सुपरस्टार यश ने रावण के लुक में बच्चों संग मनाई दिवाली! फैंस के प्यार के लिए जताया आभार, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें