सीएए विरोधी प्रदर्शन में सार्वजनिक संपत्तियों को पहुंचाया था नुकसान, अब 16 जुलाई से संपत्ति की होगी नीलामी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2020

लखनऊ। राजधानी में हजरतगंज के परिवर्तन चौक और पुराने लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन करने और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई बृहस्पतिवार को जारी रखी और आगामी 16 जुलाई को नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, सीएए विरोध की आड़ में अमन चैन बिगाड़ने और संपत्तियों को नुक़सान पहुँचाने वालों के ख़िलाफ़ तगड़ी कार्रवाई जारी है। पोस्टर, गिरफ़्तारी और जुर्माने के बाद अब जुर्माना जमा न करने वालों के ख़िलाफ़ कुर्की की कार्रवाई चल रही है। आगामी 16 जुलाई को नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना पर गृह मंत्री शाह ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों संग की बैठक

प्रवक्ता ने बताया कि एनआरसी और सीएए के खिलाफ हुए प्रदर्शन में हुई हिंसा को लेकर अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती की अदालत से जारी वसूली प्रमाणपत्र के क्रम में चार वसूली प्रमाण पत्र जारी किए गए। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध नोटिस एवं मांग पत्र जारी कर इसे तामील कराया जा चुका है। नोटिस की अवधि समाप्त होने के पश्चात सभी के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट जारी हो चुका है। इसके क्रम में समस्त बकायेदारों के विरुद्ध चल संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देशानुसार दिनांक 30 जून को दो भागीदारों की चल संपत्ति कुर्क कर सील की गई तथा बृहस्पतिवार को एक बकायेदार कि चल सम्पत्ति की कुर्की की गई।प्रवक्ता ने बताया कि कुल आरोपियों की संख्या 57 है और कुल धनराशि 1.55 करोड़ रुपये है, जो वसूली जानी है।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती