ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेमियन राइट पंजाब किंग्स के नये गेंदबाजी कोच बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2021

मुंबई। पंजाब किंग्स ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर डेमियन राइट को नौ अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के आगामी सत्र के लिये नया गेंदबाजी कोच बनाया है। राइट बांग्लादेश की अंडर 19 टीम के कोच भी रह चुके हैं। वे पंजाब के मुख्य कोच और क्रिकेट संचालन निदेशक अनिल कुंबले के मार्गदर्शन में काम करेंगे। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं पंजाब किंग्स का गेंदबाजी कोच बनकर बहुत खुश हूं। टीम शानदार है और इसमें अपार क्षमता है। इस सत्र में इसके बेहतरीन स्टाफ के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं।’’

इसे भी पढ़ें: एविन लुईस की धमाकेदार शतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को हराया, जीती सीरीज

राइट ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग में होबर्ट हरीकेंस और मेलबर्न स्टार्स के साथ भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह न्यूजीलैंड टीम के गेंदबाजी कोच भी रहे हैं। पंजाब टीम में कुंबले के अलावा सहायक कोच एंडी फ्लावर, बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर और क्षेत्ररक्षण कोच जोंटी रोड्स भी हैं।

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी