दंगल गर्ल Suhani Bhatnagar का निधन, Sanya Malhotra ने इंस्टाग्राम स्टोरी डालकर व्यक्त किया शोक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2024

मुंबई। अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने रविवार को आमिर खान अभिनीत और कुश्तीपर बनी फिल्म ‘दंगल’ में बबीता फोगाट के बचपन का किरदारनिभाने वाली सुहानी भटनागर के निधन पर शोक व्यक्त किया। भटनागर के परिवार के अनुसार 19 वर्षीय अभिनेता डर्मेटोमायोसिटिस से पीड़ित थीं, जो एक दुर्लभ बीमारी है जिसमें त्वचा पर लाल चकत्ते और मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है। उन्हें सात फरवरी को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में भर्ती कराया गया था। 16 फरवरी को बीमारी के चलते उनकी मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें: Dangal actor Suhani Bhatnagar Death: आमिर खान की टीम ने व्यक्त की हार्दिक संवेदना, इमोशनल पोस्ट में ये लिखा!

नीतेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म में युवा बबीता फोगट की भूमिका निभाने वाली मल्होत्रा ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट में भटनागर को याद किया। उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि यह सच है। हमारी सुहानी जैसा कोई नहीं था। वह बहुत खास, इतनी प्रतिभाशाली और इतनी छोटी थी कि हमें इतनी जल्दी छोड़कर चली गई। आपकी आत्मा को शांति मिले छोटू। पूजा, पुनीत और उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।’’

प्रमुख खबरें

West Bengal चुनाव से पहले Mamata Banerjee का मास्टरस्ट्रोक, 5 नए विकास बोर्ड बनाने का ऐलान

Gangaur Festival पर दिखना है सबसे खास? ये 4 Designer Sarees देंगी परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक

Oscars 2026: Hollywood की सबसे बड़ी रात की तैयारी, नॉमिनीज़, प्रेजेंटर्स और लाइव टेलीकास्ट, जानें भारत में कब और कहाँ देखें | 98th Academy Awards

Farooq Abdullah Attack पर BJD का बड़ा बयान, सस्मित पात्रा बोले- यह एक गंभीर Security Lapse है