Gangaur Festival पर दिखना है सबसे खास? ये 4 Designer Sarees देंगी परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 13, 2026

गणगौर त्योहार मुख्य रुप से भारत के राजस्थान में मनाया जाता है। इसके अलावा, यह पर्व मध्य प्रदेश, गुजरात और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार 16 दिनों तक चलता है। इस बार 4 मार्च से 21 मार्च तक यह पर्व मनाया जाएगा। गणगौर के खास मौके पर आप भी पूजा में पहनने के लिए साड़ी की तलाश कर रहे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। दरअसल, इस लेख हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस वाली साड़ियां लेकर आएं, जो गणगौर पूजा के दौरान पहनने के लिए बेस्ट हो सकती हैं। आइए आपको इन साड़ी डिजाइंस के बारे में-

अगर आप गणगौर के विशेष अवसर पर अपनी सुंदरता को और निखारना चाहती हैं और इस दिन पहनने के लिए साड़ी ढूंढ रही हैं, तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। ऐसे मौके पर आप टील कलर की फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाली खूबसूरत साड़ी पहन सकती हैं। यह साड़ी न सिर्फ आपके लुक में चार चांद लगाएगी, बल्कि गणगौर के दिन आपको एक आकर्षक और एलिगेंट लुक भी देगी।

जरी वर्क रेड साड़ी

इस खास मौके पर आप खूबसूरत जरी सिल्क हैवी वर्क रेड साड़ी भी पहन सकते हैं। आपके गणगौर के खास अवसर पर यह साड़ी  गॉर्जियस लुक देती है। ऐसी साड़ी डिजाइंस पूजा के दौरान पहन सकते हैं आप। इसके साथ ही कुछ एक्सेसरीज को शामिल कर सकती हैं।

ऑरेंज एंड पिंक शेड एम्ब्रोइडरी साड़ी

ज्यादातर महिलाएं गणगौर के दिन पूजा के लिए साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। अगर आप भी इस खास मौके पर साड़ी पहनने की योजना बना रही हैं, तो ऑरेंज और पिंक शेड वाली एम्ब्रॉयडरी साड़ी आपके लिए शानदार विकल्प हो सकती है। यह साड़ी देखने में बेहद आकर्षक लगती है और पूजा के मौके पर आपके लुक को और भी खास बना देती है। आप इसे अपने नजदीकी बाजार की किसी साड़ी की दुकान से खरीद सकती हैं या फिर ऑनलाइन भी आसानी से ऑर्डर कर सकती हैं।

वोवन डिजाइन प्रिंटेड साड़ी

इस तरह की सुंदर वोवन डिजाइन प्रिंटेड साड़ी भी बेस्ट हो सकती है, जिसे आप किसी भी पूजा-पाठ के दौरान पहन सकते हैं। इसको आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन के जरिए साड़ी को खरीद सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका

Pune Rape-Murder Case: सामने आया आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड, CM Fadnavis बोले- कोई कानूनी कमी नहीं छोड़ेंगे

Bollywood Upcoming Releases: मई में बॉक्स ऑफिस पर सितारों का मेला, Ayushmann, Varun और Sanjay Dutt में कौन मारेगा बाजी?

Iran के Peace Proposal पर भड़के Donald Trump, दे डाली फिर से हमले की धमकी