Gambhira Bridge Collapses | खतरें की चेतावनियों पर ध्यान नहीं दिया गया... वडोदरा में पुल ढहने की घटना में मृतकों की संख्या 13 हुई

By रेनू तिवारी | Jul 10, 2025

वडोदरा में पादरा तालुका के मुजपुर और गंभीरा गांवों के बीच माही नदी पर बने गंभीरा पुल के बुधवार सुबह ढह जाने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यह बात सामने आई है कि 1986 में बने इस पुल की असुरक्षित स्थिति के बारे में स्थानीय नेताओं द्वारा की गई कई शिकायतों को अधिकारियों ने नजरअंदाज कर दिया।

इसे भी पढ़ें: फिजियोथैरेपी की डिग्री एमबीबीएस के समक्ष है या नहीं,यह तय करना राज्य का काम: उच्च न्यायालय

बुधवार सुबह पादरा कस्बे के निकट गंभीरा गांव के पास चार दशक पुराने पुल का एक हिस्सा ढह जाने से कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए। वडोदरा जिले के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया, ‘‘बुधवार रात को नदी से दो और शव बरामद होने के साथ पुल ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इस घटना में घायल हुए पांच लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।’’

रात में मिले दोनों शवों की पहचान मेहराम हथिया (51) और विष्णु रावल (27) के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, मध्य गुजरात को राज्य के सौराष्ट्र से जोड़ने वाले गंभीरा-मुजपुर पुल का एक स्लैब बुधवार सुबह करीब सात बजे ढह गया। जिससे पुल से गुजर रहे वाहन नदी में गिर गए। आनंद ने बताया कि बचाए गए नौ लोगों में से पांच लोग घायल हैं और उनका वडोदरा के एसएसजी (सर सैयाजीराव जनरल) अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: Arunachal Pradesh पर टेढ़ी नजर रखने वाले China को सबक सिखाने की भारत की तैयारी बड़ी गजब की है

उन्होंने बताया कि घायलों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार सड़क एवं भवन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम उच्च स्तरीय जांच के लिए बृहस्पतिवार सुबह यहां पहुंची। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य एजेंसियां नदी में खोज एवं बचाव अभियान संचालित कर री हैं। विज्ञप्ति में बताया गया है कि वडोदरा के जिलाधिकारी अनिल धमेलिया सहित विभिन्न अधिकारी बृहस्पतिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और अभियान का निरीक्षण किया, जबकि राजस्व अधिकारियों और पुलिस की टीम रात भर यहां डेरा डाले रही।

प्रमुख खबरें

Russia Ukraine War में 10 लोगों की मौत, दोनों तरफ ड्रोन और मिसाइल हमले तेज

Jaipur Police ने Fake Currency गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा, 4.30 लाख रुपये बरामद

Kolkata Hotel Fire मामले में फरार मालिक Bireshwar Mitra बेहाला से गिरफ्तार

CM Nayab Singh Saini की सुरक्षा में चूक, दो Gurugram DCP को नोटिस और 18 सस्पेंड