Earth के बेहद करीब से गुजरेगा खतरनाक Asteroid 2011 AM24, लाइव देख पाएंगे नजारा

By एकता | Jul 25, 2024

26 जुलाई को अंतरिक्ष में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसको लेकर नासा की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला ने चेतावनी जारी की है। दरअसल, एक बड़ा सा एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। इस एस्टेरॉयड का साइज एक स्टेडियम जितना बड़ा बताया जा रहा है। कैलिफ़ोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा साझा की गयी जानकारी के अनुसार, स्टेडियम के आकार का ये संभावित रूप से खतरनाक एस्टेरॉयड, जिसका नाम '2011 AM24' है, 26 जुलाई को पृथ्वी के बगल से होकर गुजरने वाला है।


एस्टेरॉयड 2011 AM24 

एस्टेरॉयड 2011 AM24 का आकार 880 फीट है। यह 26 जुलाई की रात 9:26 बजे (भारतीय समय अनुसार) पृथ्वी के करीब से गुजर जाएगा। पृथ्वी से इसकी दूरी की बात करें तो यह लगभग 6.5 मिलियन किमी रहेगी, जो चांद की दूरी से 16.7 गुना अधिक है। बता दें, जेपीएल ने पृथ्वी और इस एस्टेरॉयड के बीच सुरक्षित सामना होने की संभावना जताई है।



क्या पृथ्वी के लिए खतरा है Asteroid 2011 AM24?

NASA के मानदंडों के अनुसार, एस्टेरॉयड 2011 AM24 पृथ्वी के लिए खतरा है। एजेंसी का कहना है कि पृथ्वी से 46,50,000 मिलियन मील से ज्यादा नजदीक आने वाले एस्टेरॉयड खतरा माने जाते हैं। इसके अलावा नासा ने कहा कि 140 मीटर या लगभग 460 फ़ीट के आकर वाले एस्टेरॉयड पृथ्वी के लिए खतरा पैदा नहीं करते हैं।


इस नजारे को यहां देखें लाइव?

पृथ्वी और एस्टेरॉयड 2011 AM24 के बीच एक सुरक्षित सामना होगा, लेकिन अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो कहां देखें? आप इस नज़ारे को वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट के यूट्यूब (https://www.youtube.com/watch?v=j-OZdK5Yho0) पर देख सकते हैं। चैनल 26 जुलाई की सुबह 6 बजे से इसका प्रसारण शुरू कर देगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत