दिल्ली के एक होटल में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2019

नयी दिल्ली। मध्य दिल्ली के करोलबाग स्थित एक होटल में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली सरकार ने करोलबाग आग हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।पुलिस ने बताया कि आग करोलबाग में गुरुद्वारा रोड स्थित होटल अर्पित पैलेस में लगी। दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह चार बजकर 35 मिनट पर मिली और तुरंत दमकल विभाग की 24 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसे में 17 लोग मारे गए हैं। 

यह भी पढ़ें: पुलवामा में दो जवान शहीद, दो आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

गलियारों में लकड़ी के पैनल लगे होने के कारण आग जल्दी फैल गई।दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ इस्तेमाल किए अग्निशामक मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि अंदर फंसे लोगों ने आग बुझाकर वहां से निकलने की कोशिश की होगी।अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब