‘James Bond’ फिल्म सीरीज से अलग होने का अफसोस है, Danny Boyle का सामने आया बयान

By रेनू तिवारी | Jun 16, 2025

ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक डैनी बॉयल का कहना है कि उन्हें ‘जेम्स बॉन्ड’ श्रृंखला की फिल्म से अलग होने का अफसोस है। बॉयल को ‘नो टाइम टू डाई’ फिल्म का निर्देशन करना था, लेकिन रचनात्मक मतभेदों के चलते उन्होंने यह परियोजना बीच में छोड़ दी थी। बाद में इस फिल्म का निर्देशन कैरी जोजी फुकुनागा ने किया।

इसे भी पढ़ें: अलग हुए या Shivangi Joshi के नए शो के प्रचार के लिए Kushal Tandon ने की ब्रेकअप की घोषणा, फैंस पूछ रहे सवाल!

 

यह ‘जेम्स बॉन्ड’ फिल्म श्रृंखला की 25वीं कड़ी थी। ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ और ‘ट्रेनस्पॉटिंग’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर बॉयल से जब पूछा गया कि क्या वह कभी ‘जेम्स बॉन्ड’ फिल्म श्रृंखला की कोई फिल्म बनाएंगे, तो उन्होंने कहा, ‘‘वह जहाज अब निकल चुका है।’’

निर्देशक बॉयल ने ‘बिजनेस इनसाइडर’ से बातचीत में कहा कि वर्ष 2018 में फिल्म छोड़ने का सबसे बड़ा पछतावा उन्हें इस बात का है कि उन्हें फिल्म की पटकथा बहुत पसंद आई थी। उन्होंने कहा, ‘‘पटकथा वाकई बेहतरीन थी। जॉन हॉज शानदार लेखक हैं।’’ ‘नो टाइम टू डाई’ में डेनियल क्रेग ने 007 एजेंट की मुख्य भूमिका निभाई थी।

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood

 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया