Dantewada Naxal attack: अमित शाह ने भूपेश बघेल से की बात, हर संभव मदद का आश्वासन दिया

By अंकित सिंह | Apr 26, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले को लेकर बात की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में सुरक्षाबल के 10 जवान शहीद हो गए हैं तथा एक वाहन चालक की भी मृत्यु हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया है। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है।  हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दुःख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। 

प्रमुख खबरें

G20 में बोले Piyush Goyal, भोजन पर दबाव बनाने और खाद्य सुरक्षा उपायों में भेद जरूरी

RDA भूखंड आवंटन पर Chhattisgarh में विवाद, Congress ने मंत्री Kedar Kashyap का इस्तीफा मांगा

Formula 1 की 9 साल बाद Sepang Circuit पर वापसी, Japan में होगी MotoGP की जंग

Delhi High Court ने UAPA मामले में ISIS समर्थक समूह के आरोपी को दी जमानत