क्या है ममता-धनखड़ के बीच का दार्जिलिंग पैक्ट, जिसकी वजह से उपराष्ट्रपति चुनाव में TMC कर सकती है NDA उम्मीदवार का समर्थन

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2022

राष्ट्रपति चुनाव सपन्न हो गया और द्रौपदी मुर्मू के रूप में भारत को पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति भी मिल गई। द्रौपदी मुर्मू ने भरी मतों से जीत दर्ज की है। राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी खेमे से 125 विधायक और 17 सांसदों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट किया। वहीं गैर एनडीए दलों का भी समर्थन मुर्मू को प्राप्त हुआ। जिसके बाद अब सभी की निगाहें उपराष्ट्रपति चुनाव पर टिकी हैं। जहां बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और कांग्रेस की नेता मार्गेट अल्वा के बीच मुकाबला है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार द्वारा मार्ग्रेट अल्वा को 17 विपक्षी दलों की ओर से संयुक्त रूप से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए की घोषणा करने के बाद टीएमसी के स्टैंड ने विपक्षी एकता के दावे की हवा निकाल कर रख दी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी उप राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया से दूर रहने का फैसला किया। 

इसे भी पढ़ें: 21 जुलाई, 1993 की तारीख ममता के लिए क्यों है खास, क्या है TMC के शहीद दिवस का इतिहास, जिसके लिए कोलकाता में आज उमड़ पड़ा जनसैलाब

ये मुलाकात बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, असम के सीएम हेमंता बिस्वा सरमा और गवर्नर धनखड़ के बीच दार्जिलिंग के राजभवन में हुई थी। कहा जा रहा है कि टीएमसी सुप्रीमो की सहमति के बाद ही बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने धनखड़ के नाम पर अंतिम मुहर लगाई। दार्जिलिंग दौरे के दौरान राजभवन में ममता, धनखड़ और सरमा की बैठक हुई थी। सूत्रों की माने तो उस बैठक में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के फैसले से ममता बनर्जी को अवगत कराया गया था। जिसके बाद ही धनखड़ दिल्ली गए और फिर गृह मंत्री अमित शाह और पीएम मोदी से मुलाकात की थी। बाद में उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में जगदीप धनखड़ के नाम का ऐलान हो गया। 

इसे भी पढ़ें: इन राज्यों में हिंदू अल्पसंख्यक का दर्जा पाने की राह पर? याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ी लकीर खींची

धनखड़ और ममता के बीच की तल्खी किसी से छुपी नहीं है। बंगाल सीएम की तरफ से  लगातार धनखड़ को हटाने की मांग भी की जाती रही। ऐसे में बीजेपी ने एक तीर से कई निशाने साध लिए। ममता की मांग भी स्वीकार हो गई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार द्वारा मार्ग्रेट अल्वा को 17 विपक्षी दलों की ओर से संयुक्त रूप से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए की घोषणा करने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि वह इस पर 21 जुलाई को अपना रुख स्पष्ट करेगी। तृणमूल सांसद सौगत रॉय ने कहा कि पार्टी के सांसद 21 जुलाई को ममता बनर्जी की अध्यक्षता में बैठक में शामिल होंगे और इसके बाद इस संबंध में घोषणा की जाएगी। विश्लेषकों का कहना है कि यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि ममता बनर्जी धनखड़ की उम्मीदवारी का समर्थन करेंगी या फिर विरोध करेंगी? संभव है कि चूंकि धनखड़ राज्य के राज्यपाल हैं, ऐसी स्थिति में बृहत्तर राजनीतिक हित के लिए ममता बनर्जी धनखड़ की उम्मीदवारी का समर्थन कर दें। 

प्रमुख खबरें

तेल ले लूंगा, लेकिन...ईरान को अल्टीमेटम देते-देते ट्रंप ने बताई अपने दिल की बात

ट्रंप के सीजफायर को ईरान की NO, बातचीत के लिए रखी 10 शर्तें

Sanju Samson के Body Language पर भड़के Fans, Chennai की हार के बाद Social Media पर बवाल।

भारतीय बॉक्सर Vishwanath Suresh का पंच, World No.1 को नॉकआउट कर सेमीफाइनल में बनाई जगह