बच्चों के संरक्षण के लिए डेटा संरक्षण नियमों को और बेहतर किया जाएगा : Vaishnav

By Prabhasakshi News Desk | Jan 08, 2025

नयी दिल्ली । इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बच्चों को डिजिटल जगत में होने वाले नुकसान से बचाते हुए उन्हें प्रौद्योगिकी से जोड़ने के लिए डिजिटल निजी डेटा संरक्षण (डीपीडीपी) नियमों को और बेहतर किया जाएगा। वैष्णव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि डीपीडीपी के नए नियम उनके कार्यान्वयन से हासिल अनुभवों के आधार पर विकसित होंगे। वैष्णव ने कहा, ‘‘हम इसे (डीपीडीपी नियमों को) और बेहतर करेंगे ताकि बच्चों को कई तरह के नुकसान से बचाते हुए प्रौद्योगिकी की ताकत को बच्चों तक पहुंचाया जा सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सत्यापन के लिए जारी होने वाले टोकन अस्थायी होंगे और एक लेनदेन तक ही सीमित होंगे। उसके बाद इसे स्वचालित रूप से नष्ट कर दिया जाएगा।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर क्षेत्र-विशिष्ट दिशानिर्देश क्षेत्रीय विशेषज्ञों और हितधारकों के परामर्श के बाद जारी किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्चुअल टोकन के जरिये सत्यापन होने से किसी व्यक्ति की गोपनीयता को कोई खतरा नहीं होगा। वैष्णव ने कहा कि डीपीडीपी अधिनियम का व्हिसलब्लोअर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि उन्हें इस कानून के तहत संरक्षण मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि डीपीडीपी अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज करने की कोई सीमा तय नहीं की गई है।

प्रमुख खबरें

India vs Afghanistan ODI Series | हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए Virat Kohli

Sri Lanka vs West Indies 1st ODI | श्रीलंका की धमाकेदार शुरुआत! पहले वनडे में वेस्टइंडीज को 41 रन से रौंदा

Indonesia Badminton Open: PV Sindhu का सफर खत्म, दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी आन से यंग ने फिर दी शिकस्त

दिल्ली में सब चलता है... मालिक लवकेश बजाज का कबूलनामा, लालच के चक्कर में 6 की जगह बना दिए थे 25 कमरे | Delhi Hotel Fire Tragedy