अमरनाथ यात्रा की आ गई डेट, 3 जुलाई को खुलेंगे बाबा बर्फानी के कपाट, जानें पूरा शेड्यूल

By अंकित सिंह | Mar 05, 2025

श्री अमरनाथ यात्रा 2025 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। श्रद्धालु 3 जुलाई से 9 अगस्त तक बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। भक्तों के पास बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 39 दिन होंगे। अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन और जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा के नेतृत्व में एक बैठक हुई। डीजीपी नलिन प्रभात और मुख्य सचिव अटल डुल्लू जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इस बैठक में अमरनाथ यात्रा की अंतिम तारीखों पर मुहर लगा दी गई। श्रद्धालु अब 3 जुलाई से 9 अगस्त तक बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: ब्रज की होली में मुस्लिमों के प्रवेश पर पाबंदी की माँग, सवाल उठ रहा- सनातनियों की Holi में जिहादियों का क्या काम?

पंजीकरण प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू होगी, जिसमें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर परमिट जारी किए जाएंगे। ऑफ़लाइन पंजीकरण जम्मू और कश्मीर बैंक, यस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की 562 नामित शाखाओं पर उपलब्ध होगा। दिशानिर्देशों के अनुसार, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और 75 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्क पंजीकरण के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके अतिरिक्त, छह सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को भी पंजीकरण से प्रतिबंधित किया जाएगा। सभी यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले एक अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जमा करना होगा। इसके अलावा, प्रत्येक तीर्थयात्री को केवल एक यात्रा परमिट की अनुमति होगी, जो हस्तांतरणीय नहीं होगा।

प्रमुख खबरें

Iran से तनाव के बीच West Asia में 9000 अतिरिक्त सैनिक तैनात करेगा America

भारत-US Trade Deal पर तुरंत फैसले के आसार नहीं, Jamieson Greer ने बताई स्थिति

Houthi विद्रोहियों की मदद के आरोप में US ऊर्जा विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार, FBI ने पकड़ा

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू