आ गई शपथ ग्रहण की तारीख, 8 जून को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं मोदी, 17वीं लोकसभा को भंग करने की हुई सिफारिश

By अंकित सिंह | Jun 05, 2024

नरेंद्र मोदी एनडीए के प्रधानमंत्री के रूप में 8 जून की शाम को शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, केंद्रीय कैबिनेट ने 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की है। यह निर्णय हाल ही में संपन्न चुनावों के बाद नई सरकार के गठन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत के चुनाव आयोग ने बुधवार को सभी 543 लोकसभा सीटों के नतीजे घोषित कर दिए, जिन पर 19 अप्रैल से 1 जून तक मतदान हुआ था, जिसमें कांग्रेस ने 99 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की और भाजपा ने 240 सीटें हासिल कीं, जो बहुमत के आंकड़े 272 से कम है।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार