Datia विधानसभा उपचुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026

दतिया, तीन अगस्त मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह आठ बजे जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मतगणना की शुरुआत डाक मतपत्रों की गिनती से हुई।

दिल्ली की एक अदालत ने अप्रैल में उन्हें धोखाधड़ी के एक मामले में तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी, जिसके बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई। इस उपचुनाव में कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी सहित कुल 20 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान हुआ जिसमें 71.44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजेंद्र भारती ने 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा को 7,700 से अधिक मतों के अंतर से हराया था।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता