Dattatreya Jayanti 2025: आध्यात्मिक शक्ति और ज्ञान का पर्व दत्त जयंती, 4 दिसंबर को मनाई जाएगी, जानें पूजा विधि

By अनन्या मिश्रा | Dec 04, 2025

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष की पूर्णिमा काफी शुभ मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश के संयुक्त अवतार भगवान दत्तात्रेय का जन्म हुआ था। इसलिए यह दिन बेहद खास माना जाता है। दत्तात्रेय जयंती भक्तों को आध्यात्मिक शक्ति, शांति और ज्ञान की प्राप्ति का अवसर देती है। इस पर्व को दत्त जयंती के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि भगवान दत्तात्रेय की पूजा से त्रिदेवों की पूजा के बराबर का फल प्राप्त किया जा सकता है।

कौन हैं भगवान दत्तात्रेय

धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक भगवान दत्तात्रेय त्रिदेव यानी की ब्रह्माजी, भगवान विष्णु और भगवान शिव का संयुक्त स्वरूप हैं। उनकी शिक्षाएं हमें सरल जीवन, ध्यान, संयम और आत्मज्ञान का संदेश देती हैं। पुराणों में दत्तात्रेय के 24 गुरुओं का भी उल्लेख मिलता है, जिनसे भगवान दत्तात्रेय ने जीवन जीने की महत्वपूर्ण सीखें प्राप्त की थीं। भक्तों का मानना है कि दत्तात्रेय की कृपा से सफलता, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति मिलती है।

महत्व

इस दिन भगवान दत्तात्रेय की पूजा करने से एक साथ त्रिदेव की पूजा के बराबर पुण्य फल मिलता है। इस दिन भगवान व्रत करते हैं और मंत्र का जाप करते हैं।

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा