चलती बस में मां के सामने बेटी से की हैवानियत, पुलिस ने किया मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

By निधि अविनाश | Sep 22, 2021

दिल्ली से यूपी के औरैया जा रही चलती बस में एक महिला के साथ पहले  छेड़खानी शुरू की फिर उस बस की पीछे वाली सीट पर जबरन ले जाकर रेप किया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर पुलिस बस चालक से पूछताछ कर रही है वहीं महिला ने बस के कंडक्टर और उसके एक साथी पर रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है लेकिन बस कंडक्टर अभी भी फरार है। खबर के मुताबिक, यह बस बदरपुर बॉर्डर से कानपुर जा रही थी। महिला अपनी बेटी और भतीजी के साथ प्राइवेट स्लीपर कोच बस में सवार हुई थी।

यह बस दिल्ली से शिकोहाबाद जा रही थी। पिड़िता का आरोप है कि, बस जब जेवर टोल टैक्स पार कर रही थी तभी मौके का फायदा उठा कर बस के कंडक्टर के साथी ने पहले लड़की के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की फिर जबरन लड़की को बस की पीछे वाली सीट पर ले गया और रेप कर दिया। जब बस शिकोहाबाद पहुंची तब महिला ने जोर से हंगामा किया जऔर अपने परिजनों को बुलाया जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल के मुताबिक, घटना की पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ जांच की जाएगी। अब पुलिस किसी भी और कहीं भी हुई घटना की रिपोर्ट पर तुरंत एक्शन लेती है। जल्द ही दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी