लव मैरिज का माता-पिता ने दिया ऐसा अंजाम, पहले बेटी को पीटा फिर गरम चाकू से दागा शरीर

By निधि अविनाश | Sep 10, 2021

दिल्ली के भलस्वा डेरी इलाके से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें कि उम्र से बालिग लड़की ने केवल अपनी पसंद के लड़के से शादी कर ली तो लड़की के माता-पिता ने उसके साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया है जिसे सुनकर शायद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाए। हिंदी अखबार NBT में छपी एक खबर के मुताबिक, 19 वर्षीय लड़की ने अपने प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली और ससुराल जाकर रहने लग गई, यह खबर जैसे ही लड़की के माता-पिता को मिली वैसे ही उसको जबरदस्ती घर लेकर आ गए। बता दें कि, माता-पिता पर आरोप है कि पहले तो लड़की से खुब मारपीट की और उसके कपड़े उतार कर उसके शरीर और चेहरे पर गरम चाकू से दागा। अगले दिन जब लड़की का पति उसे लेने घर पहुंचा तो उसे अधमरे हालात में देखते ही पुलिस को फोन घुमा दिया। पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। मामला दर्ज होने के बाद लड़की के माता-पिता दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: खालिद सैफी ने अदालत में कहा, अगर ‘सलाम’ कहना गैरकानूनी है तो मैं नहीं कहूंगा

अपनी मर्जी से शादी करने के अंजाम में लड़की के माता-पिता दोनों ने पहले लड़की को एक कमरे में बंद कर बहुत मारा-पीटा फिर गुस्से में गरम चाकू से उसके चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में दाग बना दिए। साथ ही डराने के चक्कर में लड़की के उपर मिट्टी का तेल तक उड़ेल दिया। बता दें कि लड़की अभी बाबू जगजीवन राम असप्ताल में भर्ती है।

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा