डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ वापसी की खुशी जताई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2019

नयी दिल्ली। आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वार्नर ने कहा कि वह भले ही पिछले इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद के लिये नहीं खेले हों लेकिन वह टीम के ग्रुप चैट का हिस्सा थे और उन्हें उत्साह बढ़ाने वाले संदेश मिलते रहे थे। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने गेंद से छेड़छाड़ के कारण उन्हें आस्ट्रेलियाई साथी स्टीव स्मिथ के साथ एक साल के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया था।

इसके बाद दोनों खिलाड़ी पिछले आईपीएल चरण में नहीं पाये थे लेकिन वे अब 12वें चरण में खेलने के लिये तैयार हैं। वार्नर ने कहा, ‘‘यह बहुत अहम है। यह कैलेंडर में एक टूर्नामेंट ऐसा होता है जिसके लिये मैं हमेशा बेताब रहता हूं। जब मैंने शुरूआत की थी, उसके बाद से कई वर्षों तक मैंने काफी सफलता हासिल की थी।’’ उन्होंने हैदराबाद सनराइजर्स के मेंटोर वीवीएस लक्ष्मण के समर्थन की बात करते हुए कहा, ‘‘मैं टूर्नामेंट में अच्छी शुरूआत के लिये तैयार हूं। लक्ष्मण बहुत ही विनम्र व्यक्ति हैं और वह हमेशा अच्छी चीजें कहते हैं। उन्होंने मुझे जो शब्द कहे थे, वो मेरे लिये बहुत मायने रखते हैं।’’

प्रमुख खबरें

आधार में मोबाइल नंबर से लेकर पता तक घर बैठे बदलें: 2026 की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर Guwahati में Congress नेता Gaurav Gogoi हिरासत में

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee