साल के आखिर में मिली वार्नर को खुशियां, तीसरे बच्चे के बनेंगे पिता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2019

सिडनी। प्रतिबंध झेल रहे क्रिकेटर डेविड वार्नर की पत्नी ने खुलासा किया है कि वह गर्भवती हैं। इससे पहले साल के शुरू में वार्नर के गेंद से छेड़छाड़ के मामले में फंसने के बाद उनका गर्भपात हो गया था। कैंडाइस वार्नर ने सोमवार की शाम को ट्विटर पर यह घोषणा की और इस तरह से परेशानियों से भरे 2018 का अंत सुखद समाचार से किया। उन्होंने कहा कि हम उन सभी के आभारी हैं जिन्होंने इस वर्ष हमारे प्रति प्यार और सहयोग बनाये रखा। हम बेहद खुशी के साथ यह खबर आप तक साझा करना चाहते हैं कि वर्ष 2019 में चार सदस्यों के हमारे परिवार में पांचवां सदस्य आएगा।

इस दंपति के अभी दो बच्चे इवी माइ और इंडी राइ हैं। कैंडाइस वार्नर ने मई में खुलासा किया था कि उनके पति पर एक साल का प्रतिबंध लगने और सिडनी में उनके संवाददाता सम्मेलन के एक सप्ताह बाद उनका गर्भपात हो गया था। वार्नर तथा पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का जबकि कैमरन बैनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था।

प्रमुख खबरें

Bangladesh ने UN में कहा- हम मुस्लिमों से परेशान, पूरा भारत हैरान!

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार