Hollywood की ये एक्ट्रेस भी हुई कोरोना की शिकार, 23 दिनों से अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

लॉस एंजिलिस। अमेरिकी अभिनेत्री जुडी इवान्स कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं और वह अभी अस्पताल में भर्ती हैं। ‘डेज ऑफ आवर लाइव्स’ की 55 वर्षीय अभिनेत्री अस्पताल में ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं। वह घुड़सवारी के दौरान हुई दुर्घटना के बाद इलाज के लिए भर्ती थीं, उनकी कई हड्डियां टूट गई हैं। उनके मैनेजर हौवी साइमन ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया कि उन्होंने रविवार को जुडी से बात की थी और वह अब भी अस्पताल में हैं। वह पिछले 23 दिनों से अस्पताल में हैं। मंगलवार को प्रचारक साइमन ने इवान की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें अभिनेत्री ने एक कागज वाले बोर्ड पर अपने प्रशंसकों के लिए संदेश लिखा है और उनका शुक्रिया अदा किया।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Heart Disease और Dementia का खतरा कम कर सकती है Shingles Vaccine, रिसर्च का दावा

Anna Hazare की सेहत में सुधार, Bombay Hospital में दो दिन और रहेंगे भर्ती

PM Narendra Modi ने महान अभिनेता Uttam Kumar की जन्मशती पर दी श्रद्धांजलि

शेयर बाजार में लौटी रौनक, Sensex 334 अंक और Nifty 24,009 के पार खुला