गेंदबाजी प्रदर्शन हमारा सबसे सकारात्मक पक्ष: कुलदीप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2022

नयी दिल्ली|  दिल्ली कैपिटल्स के बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव का मानना है कि मौजूदा सत्र में गेंदबाजी उनकी टीम का मजबूत पक्ष है और तेज गेंदबाज पावरप्ले के दौरान विरोधी टीम पर दबाव डालकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम अपने पहले मैच में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे तो एक समय लग रहा था कि वे 200 से अधिक रन बना लेंगे लेकिन हमने उन्हें पांच विकेट पर 177 रन पर रोक दिया।’’

कुलदीप ने कहा, ‘‘तेज गेंदबाज काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे है। उन्होंने नाइट राइडर्स के खिलाफ उन पर दबाव बनाए रखा जिससे हम बाद में खुलकर गेंदबाजी कर पाए।’’ मैच में 35 रन देकर चार विकेट चटकाने के लिए मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए कुलदीप ने अपनी ही गेंद पर उमेश यादव के शानदार कैच पर भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता था कि सिर्फ मैं ही उस कैच को पकड़ सकता हूं। बाकी सभी से गेंद काफी दूर थी। कैच के लिए दौड़ते हुए मैंने हर समय गेंद पर नजर रखी और अंत में गेंद तक पहुंचने में सफल रहा। कैच लेकर काफी अच्छा लगा।’’

अगले मैच से पहले दिल्ली की टीम को पांच दिन का ब्रेक मिला है। कुलदीप ने कहा, ‘‘ये पांच दिन मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। टीम को मनोबल बढ़ा हुआ होगा, हमें अगला मैच शनिवार को खेलना है। इस जीत से सुनिश्चित होगा कि पांच दिन के ब्रेक के दौरान हमारी टीम में सकारात्मक ऊर्जा हो।

प्रमुख खबरें

Indian Army की ट्रेनिंग से तैयार होंगे 60,000 Civil Defence स्वयंसेवक, Drone खतरों पर रहेगा फोकस

Asian Para Games के समापन समारोह में Mona Agarwal और Nishad Kumar संभालेंगे तिरंगा

PNB कंसोर्टियम से 326 करोड़ की धोखाधड़ी, Hyderabad और सिकंदराबाद में ED की रेड

Om Prakash Mathur बने Kerala के 29वें राज्यपाल, Lok Bhavan में ली पद की शपथ