DC vs LSG: निकोलस पूरन ने किया कारनामा, टी20 में पार किया 600 छक्कों का आंगड़ा

By Kusum | Mar 24, 2025

लखनऊ सुपर जायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने आईपीएल 2025 के पहले ही मैच से बेहतरीन प्रदर्शन किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जारी मुकाबले में वह अभी तक 3 छक्के जड़ चुके हैं। इन तीन सिक्स के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में 600 छक्के का आंकड़ा पार कर लिया है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के मात्र चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। इसमें हैरानी की कोई बात नहीं है कि उनसे पहले जिन तीन  खिलाड़ियों ने ये कारनामा किया है वो भी वेस्टइंडीज से ही हैं। लिस्ट में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके नाम इस फॉर्मेट में 1000 से ज्यादा छक्के दर्ज हैं। 

 

गेल ने अपने करियर में खेली 455 पारियों में 1056 छक्के लगाए थे। वहीं पूरन ने 359वीं पारी में 600 छक्कों का आंकड़ा पार किया है। इस लिस्ट में कीरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल का भी नाम शामिल है। 


पोलार्ड टी20 में अभी तक 908 छक्के जड़ चुके हैं, वहीं रसेल 733 छक्कों के साथ उनके पीछे हैं। टॉप-5 में आखिरी बल्लेबाज इंग्लैंड के ऐलेक्स हेल्स हैं जिनके नाम 552 छक्के हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा 525 छक्कों के साथ 8वें पायदान पर हैं। 


टी20 में सबसे ज्यादा छक्के

1056- क्रिस गेल

908- कीरोन पोलार्ड

733- आंद्रे रसेल

602- निकोस पूरन

552 एलेक्स हेल्स

550 कॉलिन मुनरो

529- ग्लेन मैक्सवेल

525- रोहित शर्मा

 515- जोस बटलर 

502- डेविड मिलर

 

प्रमुख खबरें

बेहद शर्मनाक, धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला, बुर्का विवाद में सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क का बड़ा बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करेंगी बजट, जानें क्यों चुना गया ये रविवार का दिन

सट्टेबाजी केस में ED का बड़ा एक्शन, सोनू सूद, उर्वशी रौतेला और युवराज सिंह की करोड़ों की संपत्ति अटैच

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक जल्द पहुंचाए: मंत्री लखेंद्र कुमार