DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 258 रनों का लक्ष्य, जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने खेली तूफानी पारी

By Kusum | Apr 27, 2024

आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। जहां मुंबई ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इस दौरान दिल्ली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के लिए फ्रेजर मैकगर्क ने सबसे ज्यादा 84 रन की पारी खेली। 


DC की शुरुआत बेहतरीन रही, दिल्ली ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 92 रन बनाए। मुंबई को पहली सफलता पीयूष चावला ने दिलाई। उन्होंने फ्रेजर को आउट किया। फ्रेजर 27 गेंद में 84 रन की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए। सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल 27 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए।

 

शाई होप 17 गेंद में 41 रन और कप्तान ऋषभ पंत 19 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स 25 गेंद में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस की ओर से वुड, बुमराह, नबी और चावला ने 1-1 विकेट झटका।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo बने Perplexity के निवेशक, भारतीय मूल के CEO अरविंद श्रीनिवास के साथ नई AI साझेदारी

कराची की निकिता नागदेव का आरोप पति ने दिल्ली में दूसरी शादी रचाई, अब भारत में न्याय की मांग।

Delhi में छठ जल विवाद पर सीएम रेखा गुप्ता का पलटवार, विपक्ष पर आस्था रोकने का आरोप

Indigo Airlines crisis: 650 उड़ानें रद्द, DGCA ने CEO को नोटिस जारी, यात्रियों और पर्यटन पर असर