DC vs MI IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11

By Kusum | Apr 27, 2024

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां MI के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने एक बदलाव किया है, गेराल्ड कोईट्जे की जगह ल्यूक वुड को शामिल किया। वहीं ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में पृथ्वी शॉ की जगह कुमार कुशाग्र को टीम में मौका मिला है। 


पंत की कप्तानी में दिल्ली जीत की पटरी पर लौट आई है। जिसे वो मुंबई के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी। DC ने अभी तक इस सीजन में 9 मुकाबले खेले हैं जिसमें से उसे 4 में जीत तो 5 में हार झेलनी पड़ी है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने पिछले पांच में से तीन मुकाबले जीते हैं लेकिन दो मैच गंवा भी दिए हैं। टीम को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स द्वारा करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। 


दिल्ली कैपिटल्स- जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद। 


मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा। 

प्रमुख खबरें

राष्ट्रपति ने चिरंजीवी-वैजयंती माला को पद्म विभूषण से किया सम्मानित, PM Modi भी रहे मौजूद

निज्जर हत्याकांड में 3 भारतीयों को हिरासत में लिए जाने पर आया विदेश मंत्रालय का बयान, कनाडा से औपचारिक राजनयिक संवाद नहीं हुआ

Tamil Nadu: शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 लोगों की मौत

The Deoliwallahs | 3000 चीनी नागरिकों को क्यों बना लिया गया था बंदी? | Matrubhoomi