DCGI ने रूसी कोविड वैक्सीन स्पूतनिक V के आपात इस्तेमाल को दी मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2021

नयी दिल्ली। भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने कुछ शर्तों के साथ रूसी कोविड-19 टीके ‘स्पूतनिक वी’ को सीमित आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी और देश में तीसरे टीके की उपलब्धता का मार्ग प्रशस्त कर दिया। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत के औषधि महानियंत्रक की इस मंजूरी से पूर्व केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने सोमवार को ही कुछ नियामकीय शर्तों के साथ ‘स्पूतनिक वी’ के सीमित आपात इस्तेमाल की सिफारिश की थी।

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार