दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल हुई कोरोना पॉजिटिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शनिवार को बताया कि कोरोना वायरस संबंधी जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और वह ‘‘बहुत बीमार’’ महसूस कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली ने तोड़ा रिकॉर्ड, 13 साल बाद जनवरी में एक दिन में सर्वाधिक हुई बारिश

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। तेज बुखार के साथ बहुत बीमार महसूस कर रही हूं। खुद को पृथक कर लिया है। मेरे संपर्क में आए लोगों से अनुरोध है कि वे अपनी आरटीपीसीआर जांच करवा लें।’’ मालीवाल (37) ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने कहा, ‘‘जमीनी स्तर पर इतना काम करने के बावजूद, अब तक कोविड-19 से बची हुई थी। ओमीक्रोन बहुत संक्रामक है। सभी लोग कृपया सावधानी बरतें।

प्रमुख खबरें

Ireland पहली बार करेगा Pakistan का ऐतिहासिक दौरा, जनवरी 2027 में खेली जाएगी ODI सीरीज

सैम डेलरिम्पल की Shattered Lands को मिला कमलादेवी चट्टोपाध्याय NIF Book Prize 2026

Belly Fat घटाने के लिए रोजाना 15 मिनट करें ये Standing Exercises, कुछ हफ्तों में मिलेगी पतली कमर

US Export Ban के बाद खुले बाजार में आई Nvidia की एडवांस AI Chip की बाढ़