वायु प्रदूषण से निपटने के लिए डीडीएमए ने मेट्रो और बसों में खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

नयी दिल्ली| दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शहर में वायु प्रदूषण के मौजूदा हालात के मद्देनजर मेट्रो ट्रेनों और बसों में यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति शुक्रवार को दे दी, ताकि अधिक से अधिक लोग निजी वाहनों के स्थान पर सार्वजनिक परिवहन के साधनों का इस्तेमाल कर सकें।

इसे भी पढ़ें: व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर लोगों को ठगने के आरोप में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) और क्लस्टर बसों में कुल सीटों की संख्या के 50 फीसदी के बराबर यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति होगी। कोविड-19 के मद्देनजर अभी तक मेट्रो ट्रेनों और बसों में सिर्फ उतने ही यात्रियों को सवार होने की अनुमति थी, जितनी सीटें हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Company ने मिठाई छोड़ कर्मचारियों को Diwali Gift में दिया Apple iPhone 16

Bangladesh में Garment Workers के प्रदर्शन पर 50 फैक्ट्रियां बंद, सुरक्षा बल तैनात

Goa Police के निलंबित इंस्पेक्टर विकास डेकर नाबालिग से यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

Gorakhpur में बोले नितिन नवीन: Modi और योगी जैसे माटी के लाल करेंगे देश का नेतृत्व