दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस के चलते डीडीएमए का फैसला, सभी निजी दफ्तर रहेंगे बंद, वर्क फ्रॉम होम होगा लागू

By अंकित सिंह | Jan 11, 2022

दिल्ली में कोरोनावायरस के मामलों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। इन सब के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सख्ती बढ़ा दी गई है। नए आदेश के मुताबिक दिल्ली के सभी प्राइवेट दफ्तर पूरी तरीके से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। सभी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की एक बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। फिलहाल प्राइवेट दफ्तर 50% क्षमता के साथ खुल रहे थे। हालांकि अब पाबंदियों को और बढ़ा दिया गया है। इससे पहले दिल्ली के सभी रेस्टोरेंट और बार भी बंद कर दिए गए थे। हालांकि फूड डिलीवरी और टेकअवे की सुविधा जारी रहेगी।

प्रमुख खबरें

26 सितंबर की रात क्यों खास होगा चांद? Harvest Moon से जुड़ी ये बातें जानिए

Arunachal Pradesh में सिक्किमी Rapper UNB पर हमले में एक आरोपी गिरफ्तार, 12 अन्य की पहचान

Kanpur Pharma Businessman Murder | 6 लाख की सुपारी, 258 कॉल्स और 20 लाख का कर्ज! कानपुर के फार्मा कारोबारी हत्याकांड का सनसनीखेज सच आया सामने

पति की गर्लफ्रेंड रिश्तेदार नहीं, Karnataka HC ने रद्द किया BNS के तहत दर्ज क्रूरता का केस