Pune की Bhima नदी में मिली परिवार के 7 लोगों की लाश, पुलिस ने गिरफ्तार किए हत्या के आरोपी

By रितिका कमठान | Jan 25, 2023

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक परिवार के सात सदस्यों के शव पुलिस को भीमा नदी में मिले है। पुणे से 45 किलोमीटर दूर दौंड तहसील के यवत गांव में ये मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस को 18 से 22 जनवरी के बीच नदी से चार शव मिले थे, जिनकी संख्या अब बढ़कर सात हो गई है। पुलिस ने मामले में सभी एंगल से जांच पड़ताल शुरू की थी, जिसके बाद हत्या की बात सामने आई है।

बता दें कि पुलिस ने शुरुआत में नदी में शव मिलने से सामूहिक आत्महत्या का शक भी जताया था। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या की संभावना से भी इंकार नहीं किया था। हालांकि शवों की जांच में पुलिस को शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले थे। पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान हत्या के सबूत मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मृतकों की पहचान मोहन पवार (45), उसकी पत्नी संगीता मोहन (40), उनकी बेटी रानी (24), दामाद श्माम, और उनके तीन बच्चों के तौर पर की है। तीनों बच्चों की उम्र तीन से सात वर्ष के बीच है। बता दें कि मृतकों में एक दंपति, उनकी बेटी-दामाद और तीन नाती-पोते शामिल हैं। अब तक ये जानकारी नहीं मिली है कि सभी ने आत्महत्या क्यों की है या तीनों की हत्या किस इरादे से की गई है। पुलिस ने जानकारी दी कि मृतक मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड़ और उस्मानाबाद जिलों के रहने वाले थे और मजदूरी करते थे।

शवों की तलाश करते हुए पुलिस को सभी शव भीमा नदी में 200 से 300 मीटर की दूरी पर मिले हैं। शवों पर कुछ चोट के निशान भी मिले है। वहीं पुलिस ने शवों को पानी से निकालकर शव पोस्टमार्टम करने के लिए भेजे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि होने की जानाकरी मिली है। जांच में पुलिस ने आत्महत्या से लेकर हर एंगल में जांच शुरु की है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा