अहिल्या माता गौशाला के पीछे गायों की मिली लाशें, जानवर नोंच रहे है शव

By सुयश भट्ट | Mar 03, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में खुले स्थान पर बड़ी संख्या में गायों के अवशेष बिखरे पड़े होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर प्रसारित हो रही है। इससे मचे हड़कंप के बीच एक ट्रस्ट द्वारा संचालित गोशाला के प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें:हाईकोर्ट ने चौराहों पर लगी पूर्व CM अर्जुन सिंह समेत सभी मूर्तियां हटाने के दिए आदेश,राज्य सरकार को लगाई फटकार 

उन्होंने बताया कि गोभक्तों में शामिल मनोज तिवारी ने पुलिस को शिकायत की है। उनके समूह ने गोशाला के पास खुले मैदान पर करीब 150 गायों के अवशेष तथा कंकाल पड़े देखे। जिन्हें कुत्तों और गिद्धों द्वारा नोंचकर खाया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह विरदे ने कहा कि तिवारी की शिकायत पर गोशाला के प्रबंधक अशोक पस्तोर के खिलाफ मध्यप्रदेश गोवंश प्रतिषेध अधिनियम की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:ड्रग्स पर रोक न लगाने पर सांसद केपी यादव ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कांग्रेस ने कहा श्रीमंत के पास है कमान 

गोशाला में पिछले दिनों गायों की मौत की वास्तविक संख्या और इनके दम तोड़ने की वजह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा विभाग द्वारा इनके शवों के पोस्टमॉर्टम व जांच के बाद ही इस सिलसिले में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

प्रमुख खबरें

PM Modi का ऐलान: Make in India का अगला चरण अब Semiconductor क्रांति, विकसित भारत का रोडमैप

Round of 16 में Portugal, पर Ibrahimovic ने Ronaldo की भूमिका पर सवाल उठाए: सिर्फ नाम पर खेल रहे

विदेशी महिलाओं से Gang-Rape: Deputy PM Ishaq Dar का पोता गिरफ्तार, Pakistan की दुनिया भर में हुई फजीहत।

Bihar के लाल Vaibhav Sooryavanshi का Team India में डेब्यू, सचिन का तोड़ा रिकॉर्ड