मध्य प्रदेश के रतलाम में बाप-बेटी और माँ के शव मिले, हत्या की आशंका

By दिनेश शुक्ल | Nov 26, 2020

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर मुक्तिधाम के पास राजीव नगर में स्थित एक तीन मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित घर में गुरुवार सुबह तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं। इनमें मां-बाप और उनकी 21 वर्षीय बेटी शामिल है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच में जुटी है। तीनों की गोली मारकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

इसे भी पढ़ें: संविधान दिवस पर आमजन के साथ बैठकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सुना संबोधन प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

जानकारी के अनुसार, राजीव नगर निवासी 50 वर्षीय गोविंद सिंह सोलंकी नगर के स्टेशन रोड पर हेयर सैलून की दुकान चलाते थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह उनके एक परिचित ने उन्हें फोन किया और रिसीव नहीं हुआ तो वे उनके घर पहुंच गए और दरवाजा खोलकर देखा तो घर के अंदर गोविंद सिंह सोलंकी, उनकी 45 वर्षीय पत्नी शारदा और 21 वर्षीय बेटी दिव्या के शव पड़े हुए थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी गौरव तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा