By रेनू तिवारी | Sep 04, 2023
दिल्ली के यमुना पार इलाके के हर्ष विहार में एक 25 साल के लड़के की लाश मिली। लड़के के शरीर को चाकूओ से गोदा गया था। लड़का को किसी ने बेहद पुरी तरह से माना था। लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लाश देखकर किसी स्थानिय व्यक्ति ने लाश मिलने की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शख्स को अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उसका मोबाइल फोन और बटुआ गायब था। सलमान ज्योति नगर के पास पानी का ठेला लगाता था। पुलिस ने कहा कि उसने गुरुवार रात करीब 10:30 बजे अपनी मां से बात की और उसके बाद से उसका परिवार उससे संपर्क नहीं कर सका। उन्होंने बताया कि मामले में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।