Unnao में खेत में मिला दलित युवती का दफनाया हुआ शव, मायावती ने सपा नेता पर उठाए सवाल

By अंकित सिंह | Feb 11, 2022

एक ओर जहां उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज है तो वहीं दूसरी और उन्नाव में एक दलित युवती की हत्या मामला अब गर्म होता दिखाई दे रहा है। हत्या का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि पूर्व मंत्री के बेटे पर है। यही कारण है कि मामला अब पूरी तरीके से राजनीतिक होता जा रहा है। मायावती ने भी समाजवादी पार्टी के नेता करब सवाल उठा दिए हैं। मायावती ने अपने ट्वीट में कहा कि उन्नाव जिले में सपा नेता के खेत में दलित युवती का दफनाया हुआ शव बरामद होना अति-दुःखद व गंभीर मामला। परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे। राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ तुरन्त सख्त कानूनी कार्रवाई करे। बताया जा रहा है कि शहर के एक मोहल्ला निवासी 22 वर्षीय युवती 8 दिसंबर 2021 को रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। लड़की की मां की ओर से पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह के बेटे पर इसको लेकर आरोप लगाया गया था। पुलिस में रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी लेकिन कार्रवाई शुरू नहीं की थी। इसके बाद लड़के की मां ने 24 जनवरी को अखिलेश के काफिले में कूदकर जान देने की कोशिश की थी जिसके बाद मामला तूल पकड़ता गया। पुलिस इसकी जांच में जुट गई। आनन-फानन में पूर्व मंत्री के बेटे राजोल सिंह को गिरफ्तार भी किया गया। 

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन