बहराइच में मादा तेंदुए का शव मिला, किसी वन्य जीव के हमले का अंदेशा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2025

बहराइच जिले में स्थित कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार में करीब दो वर्षीय एक मादा तेंदुए का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को तेंदुए का शव निशानगाढ़ा के आजमगढ़पुरवा गांव से लगभग 200 मीटर की दूरी पर ग्रामीणों ने देखा और उसकी सूचना दी।

वन रेंज अधिकारी एस.के. श्रीवास्तव, वनपाल मनीष कुमार समेत कई अन्य मौके पर पहुंचे और गहन जांच शुरू की। तेंदुए के सभी अंग सुरक्षित थे, ऐसे में अधिकारियों ने शिकार की आशंका को खारिज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के पास किसी वन्य बड़े जीव के पंजों के निशान मिले हैं, जिससे आपसी संघर्ष का संदेह जताया जा रहा है। विभागीय अधिकारी व संबंधित संस्थाएं प्रकरण की जांच कर रही हैं और मृत तेंदए का पोस्टमार्टम कराया गया है।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया, ‘‘तेंदुए की मौत सिर पर गहरी चोट और दांत व पंजों के हमले के कारण हुई है। ये घाव संभवतः किसी बड़े तेंदुए से संघर्ष के दौरान लगे होंगे। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है, इसे जांच हेतु आईवीआरआई बरेली भेजा जाएगा।’’

इस साल की शुरुआत से अब तक कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच तेंदुए, एक बाघ और एक हाथी मृत मिल चुके हैं। शनिवार को तेंदुए की मौत की छठी घटना सामने आई है।

इससे पूर्व 2024 में भी यहां चार तेंदुए और एक बाघ मृत मिले थे। अनुमान के मुताबिक मौजूदा समय में कतर्नियाघाट के जंगलों में लगभग 100 तेंदुए और 70-80 बाघ हैं। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग करीब 550 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

प्रमुख खबरें

Delhi blast case probe:दिल्ली ब्लास्ट केस में 9वीं गिरफ्तारी, आत्मघाती हमले की कसम खाने वाला सुसाइड बॉम्बर यासिर डार अरेस्ट

Bhima Koregaon: जमानत की पाबंदियों में ढील, बॉम्बे हाई कोर्ट ने गौतम नवलखा को दिल्ली लौटने की अनुमति दी,

BMC Election 2025: एकला चलो की राह पर अजित पवार, 50 सीटों के लिए बनाया प्लान

गरीब कल्याण भाजपा का संकल्प, विपक्ष पर भड़के शिवराज, कहा- लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदलना ठीक नहीं