इंदौर में उफनते नाले में बहे युवक का शव मिला, महिला अब भी लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2022

इंदौर (मध्यप्रदेश), 12 अगस्त। इंदौर में भारी बारिश के बाद उफनते नाले में बहे युवक का शव करीब 24 घण्टे चले खोज अभियान के बाद बृहस्पतिवार को बरामद किया गया। हालांकि, एक अन्य हादसे में नाले में बही 26 वर्षीय महिला का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने यह जानकारी दी। चंदन नगर पुलिस थाने के प्रभारी अभय नेमा ने बताया कि जाकिर खान (24) सिरपुर क्षेत्र में उफनते नाले में बुधवार दोपहर उस समय दुर्घटनावश बह गया, जब वह दूसरों को इस नाले में उतरने से रोक रहा था। उन्होंने बताया कि खान का शव हादसे के अगले दिन बृहस्पतिवार को दुर्घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर मिला।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला