भाजपा नेता के भाई पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, कैलाश अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2020

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में गढ़ी चौखंडी गांव के पास बुधवार सुबह एक भाजपा नेता के भाई पर अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भाजपा नेता विजयपाल यादव के भाई सुखपाल यादव को उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) हरीश चंदर ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने सुबह करीब साढ़े छह बजे सैर के लिए निकले फेस-तीन थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव निवासी सुखपाल पर एफ एन जी रोड में गढ़ी गोल चक्कर के पास गोली चला दी। उन्होंने बताया कि गोली सुखपाल के कंधे में लगी है। सुखपाल को गंभीर हालत में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इसे भी पढ़ें: उपचार न मिलने से गर्भस्थ शिशु की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, समिति कर रही जांच 

चंदर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को शक है कि यह हमला आपसी रंजिश के चलते किया गया है, जबकि गढ़ी गांव के लोगों का कहना है कि यह घटना लूटपाट के इरादे से की गई है। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चलाई। पुलिस ने कहा कि सुखपाल के होश में आने के बाद पूरी बात पता चलेगी।

प्रमुख खबरें

कांग्रेस नेता ही कांग्रेस की राम मंदिर के प्रति डरावनी सोच को कर रहे बेनकाब!

अंधविश्वास के चलते एक व्यक्ति ने काटी अपनी जीभ, अस्पताल में भर्ती

Noida में दहेज हत्या के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार

निखिल चौधरी रेप केस मामले में हुए बरी, BBL में खेलते आ सकते हैं नजर