Palestinian President Attack: फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास पर जानलेवा हमला, हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

By अभिनय आकाश | Nov 08, 2023

गाजा में इजरायल-हमास युद्ध के बीच फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के खिलाफ हत्या के प्रयास की साजिश रची जाने की बात सामने आई है। उनके काफिले पर वेस्ट बैंक क्षेत्र में हमला किया गया था। अब्बास द्वारा वेस्ट बैंक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात के एक दिन बाद इस हमले की सूचना मिली थी। यह घटना तब सामने आई जब संस ऑफ अबू जंदल नामक एक समूह ने अब्बास को इज़राइल के खिलाफ वैश्विक युद्ध घोषित करने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। बाद में समूह ने हमले का दावा किया।

इसे भी पढ़ें: बंधकों के लिए उम्मीद के दिए जलाएं, इजरायल ने भारत से दिवाली पर किया क्या अनुरोध

तुर्की आउटलेट तुर्किये अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार, यह समझा जा रहा है कि घात लगाकर किया गया हमला हत्या का प्रयास हो सकता है। यदि हमला वास्तव में राष्ट्रपति के जीवन पर एक प्रयास था, तो यह फिलिस्तीनी गुटों के बीच बढ़ती अंदरूनी लड़ाई के संकेत देती है।

प्रमुख खबरें

4,000 करोड़ का बजट और रॉकी भाई का जलवा! क्या Ramayana तोड़ पाएगी KGF-2 के महा-रिकॉर्ड?

Himachal Foundation Day: 79 साल का सफर, कैसे बना देश का Hill State Model

TCS Nashik Case तो सिर्फ शुरुआत है? बंद कमरों में दम तोड़ रहे POSH नियम, IT सेक्टर में छिपे जहरीले सच से कांपी दिग्गज कंपनियां!

Punjab में दर्दनाक सड़क हादसा: फतेहगढ़ साहिब में बस पेड़ से टकराई, 5 यात्रियों की मौत, 15 घायल