मामा 'शिवराज' का शासकीय सेवकों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 34 फीसदी किया, इसी माह से होगा लागू

By अनुराग गुप्ता | Aug 01, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्रावण के तीसरे सोमवार को शासकीय सेवकों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि अभी मध्यप्रदेश के हमारे शासकीय सेवकों को 31 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है। 11 फीसदी हमने पिछली बार एक साथ बढ़ाया था, लेकिन आज हम फैसला कर रहे हैं कि अब 34 फीसदी महंगाई भत्ता मध्य प्रदेश के शासकीय सेवकों को देंगे।

इसे भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह ने पुलिसकर्मी का पकड़ा कॉलर! शिवराज बोले- ऐसा अशोभनीय व्यवहार पूर्व CM को शोभा नहीं देता

भोलेनाथ के दर्शन करेंगे मामा

मुख्यमंत्री चौहान श्रावण के तीसरे सोमवार को भोलेनाथ के दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि आज पवित्र श्रावण मास का तीसरा सोमवार है। भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने मैं भी जा रहा हूं। मैं भी सवारी में रहूंगा। भगवान महाकाल से यही प्रार्थना है कि सुख, समृद्धि और ऋद्धि-सिद्धि प्रदेश की जनता की जिंदगी में आए।

प्रमुख खबरें

क्या Pakistan रोकेगा US-Iran युद्ध? Fuel संकट के बीच इस Diplomatic पहल पर टिकीं दुनिया की निगाहें

भगवा वस्त्र, हिंदू अस्मिता की बातें, मुस्लिम तुष्टीकरण के खिलाफ सीधी आवाज, बंगाल के लिए बीजेपी ने चुन लिया नया योगी

केवल हिंदू-बौद्ध-सिख ही...धर्म परिवर्तन के साथ ही खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा, SC का बड़ा फैसला

Indian Railways का नया Ticket Refund Policy, अब कैंसिलेशन पर लगेगा बड़ा झटका, जानें नए Rules